मेरे नाम आया
गुलाबी ख़त
मेरे पहले प्यार के
पहले एहसास लिए
आया ख़त सनम का
मैंने ख़त को
बार बार पढ़ा
हजार बार पढ़ा
पढ़ती रही पढ़ती रही
पहली होली पर
ख़त में लिखे शब्दों के
रंगों की बारिश में
मैं भीगती रही भीगती रही
लिखने वाले भी
कहाँ समझ पायेंगे
इन शब्दों का मतलब
सतरंगी पन्नों पर
सतरंगी स्वप्नों से भरा
ये ख़त मेरे दिल पर लिखा
किसी के दिल का पैगाम था
जो मेरे नाम था
गुलाबी लिफाफे में भेजा
ये प्यारा सा ख़त
जो मेरे दिल के करीब था
मेरे प्यार के नाम था
ये ख़त मेरे बेशकीमती अनमोल धरोहर
मुझे तुमसे पहले तुम्हारे ख़त से हुआ प्यार था ........................
Ranjana Verma
.jpg)

