Followers

Saturday 23 December 2023




 जब चंचल मन को शोधित करते 
तो खुलता है साधना का प्रथम द्वार।।

ब्रह्ममुहुर्त में उठकर नित्य करें
अपने ईष्ट देव को याद।।

खुद से खुद का करें मुलाकात
और करें ध्यान ऊं निराकार।।

श्रद्धा और विश्वास दोनों 
ये है भक्ति के आधार।।

नित्य कर्म पर चलकर 
करें परमात्मा का ध्यान।। 

ह्रदय के अंतस में बहते रहे 
हरदम करुणा की धार।।

सत्य कर्म के राह पर हो 
हमारा हर एक काम।।

अनुशासित जीवन रहे 
मिले गुरुजनों का आशीर्वाद।।

बसुदधैव कुटुंबकम् की भावना से
 करते रहे हर जन से प्यार।।

हरि को भजते रहें 
मन में रखकर शुद्ध विचार।।


Ranjana Verma


Thursday 31 August 2023

यशोधरा


 यशोधरा 

            
प्रिये तुम सोते छोड़ गये।
आँख खुली तो सेज सूने 
सुने थी महलों के कोने। 
शेष रह गयी मैं यहाँ जीने। 

              नयनों से निर्झर बह निकले 
              पाकर खुद को यहाँ अकेले। 
              ये कैसा विश्वास छला था
              मेरा जीवन व्यर्थ हो चला था। 

तुझ संग ही बांधी थी 
मैं अपने जीवन की डोर। 
निकल गए तुम मेरे 
सारे सपनों को यूं तोड़। 

 बुद्ध बन तुम दुनिया को जीते 
 पर मेरे मन को समझ न पाए।
 मेरी मर्यादा तुम बचा न पाए।

मैं नहीं बनती पांवो की बेड़ी 
मैं नहीं होती राहों के रोड़े। 
मैं भी बुझाती ज्ञान पिपासा 
मैं भी साथ तेरे चल देती।

क्या तेरा कोई कर्तव्य् नहीं था
छोड़ पत्नी को तुम चल चूका था।
ये कैसा तेरा जीवन मोक्ष
दे गए मुझे जीवन भर का क्षोभ।

माफ़ तुझे न कर पाऊंगी 
ये कलंक इतिहास लिखेगा। 
तेरे नाम के साथ ही हमेशा 
मेरा भी अब नाम जुड़ेगा।


         रंजना वर्मा 
         आशियाना नगर, पटना       

Saturday 26 August 2023

 हमारा चांद .....🙏🙏🇮🇳🇮🇳

चंद्रयान उतरा है चांद पर!!
भारत का झंडा लहराया है चांद पर!!
भारत ने रच दिया इतिहास
हिन्दुस्तान पहुँचा चाँद पर!!
जग में मिला है सम्मान
मिलन का अदभूत नजारा था
वो दृश्य सपनों सजीला था.... 
जब चांद के दीदार का इन्तजार 
हर भारतवासी को था!! 
बड़े दिनों से ख्वाइश थी
आज उसी की बारी थी
हर सांस सांस भारी थी
चांद तुमसे मिलने की हर तैयारी थी...
तुमसे मुलाकात खास हो जब 
आमने सामने बात हो!!
सपने में रोज आते हो
दिल में उतर जाते हो....
चंद्रयान लेकर आया है तेरे लिए 
भारतवासी का सौगात....
हम सबके हर दुआओं में शामिल तुम रहते हो
तेरे दीदार हो ऐसी चाहत हम रखते हैं
हर बच्चों के तुम मामा बने रहते हो
हर बहनों ने भेजा है तुमको सौगात 
भैया को संदेशा पहुँचाने का भेजी है धन्यवाद.... 
तुमको हर पूजा में मन से चाहा है बार बार!!
चांद सा महबुब हो 
दिल से ऐसा मांगा है हर बार!!
आज सबने मांगी है तेरे लिए दुआएं
तेरी ख्याति रहे दुनियां में 
तुम अजय रहो अमर रहो
चांदनी संग मुस्कुराओ तुम 
हर पूर्णमासी में चांदनी बिखराओ तुम!!
तुम अनन्त काल तक धरा का करना फेरा 
तेरी ज्योत बढे़ तेरी कृति बढे़
पर तुम्हें किसी की नजर न लगे....!!

Ranjana verma
Patna

Monday 9 January 2023

विषय- आज के युवा

युवा वर्ग किसी भी देश के सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ होते है। ये देश के एक संगठनात्मक ढाँचा है। इनके कंधे पर देश का विकाश और भविष्य की जिम्मेदारी होती है। 

आज के युवा के सोच बहुत ही स्पष्ट है।वो आशावादी  हैं।  उनका ज़िन्दगी को देखने का दृष्टिकोण बहुत उच्चतर हुआ है। किसी भी देश के यु़वा -वर्ग की संख्या और उनके ओज और सोच से उस देश की प्रगति और उन्नति  प्रभावित होता है।

 आज के युवा अपनी मेहनत सेअपनी मुकाम हासिल कर रहे हैं। विगत कुछ वर्षो से उनकी दृष्टिकोण व्यापक रुप से दृष्टिगोचर हो रही है, चाहे वो क्षेत्र उनका प्राईवेट कम्पनी  का नौकरी हो, सरकारी नौकरी  हो या रक्षा क्षेत्र या किसी भी क्षेत्र में  वो पूरी दमखम से अपनी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य और संकल्प निभाते अपनी भागदारी दिखाते है। 

आज के युवा बहुत ही खुले बिचारों और अपनी बात स्पस्ट रुप से रखने में कतराते नहीं  हैं। किसी भी देश का भविष्य युवा वर्ग पर निर्भर करता है । देश में  युवा की संख्या कितनी है उसकी सोच कैसी है उनका किसी भी चीज को देखने का विजन कैसा है क्योंकि आगे चलकर उनके ही कन्धों पर देश का वर्तमान और भविष्य की बागडोर होनी है। 

आज के युवा इस डिजिटल संसार में  इन्टरनेट की दुनिया  में अपने दमखम से अपनी तकदीर को निखार रहे हैं।युवा जानते हैं  कि किसी भी काम के प्रति उनकी मेहनत ईमानदारी और सत्य निष्ठा से किया गया काम ही उन्हें सफलताओं की बुलन्दियों पर ले जायेगा। आज के युवा समझ गए  हैं कि सौर्ट -कट जैसे चीजे उन्हें वो नहीं  दिला सकती है जो वो पूरी मेहनत से सही दिशा और दशा में  उचित समय देकर पा सकते हैं। 

आज के युवा अपने सपनो को पूरा करने के साथ अपने देश अपने परिवार अपने संस्कार को बखूबी समझ कर हर कदम उठाते हैं। अपने फैसले लेने में  आज के युवा काफी सक्षम हैं। आज के युवा वर्ग  का कहने सुनने की शक्ति पहले से बेहतर है। अपनी बुनियादी बात रखने और किसी के नये विजन को सूनने समझने में वो पीछे नहीं  हैं। युवा वर्ग को आज सफलता असफलता डराती नहीं है। क्योंकि वो जानते हैं  कि उनके चारों और अपार संमभवनाओं का अवसर  है। अपनी स्कील के दमखम पर आज के युवा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।

 कुछ युवा वर्ग जो राह से भटक गए हैं। जरूरत है उन्हें धैर्य के साथ सही मार्गदर्शक की जो उन्हें उच्चतर ज्ञान देकर प्रशस्ति के मार्ग पर प्रशस्थ कर सके।  

युवा वर्ग  की सोच संकल्प सहनशक्ति पर देश की प्रगति और भविष्य निर्भर करता है। हम खुश हैं कि हमारे युवा अपने प्रगति के साथ साथ देश के लिए निःसंकोच कुछ करने को तैयार हैं। 

रंजना वर्मा
आशियाना नगर 
पटना