वीणा की तान
मां की वीणा की तान से
गुंजित होता सकल संसार
गुंजित होता सकल संसार
लय छंद ताल गीत संगीत
मां के भक्ति के प्रकार !!
जलद स्वर मंत्र तेरा
सृष्टि के कण कण में विचरित हो
सृष्टि के कण कण में विचरित हो
तेरी चेतना से हर शख्स
ज्ञान से पुष्पित और पल्वित हो !!
तेरी करुणा के कोख से
जन्म ज्ञान ने पाया
अक्षर अक्षर हासिल कर तब
ही भुवन विजित कर पाया !!
मां तिमिर का नाश कर दे
तेज प्रकाश का निजधाम दे
अंदर के गहन अंधकार को
नष्ट कर सकल प्रकाश दे !!
तेरे ज्ञान का बरकत अचंभित
दिशा दिगंत करता गुंजित
तेरे शरण में आकर सबका
उर हो जाता आलोकित !!
तेरी ज्योति का लौ निराली
और ललित कला की खोज
मिटा देता गहन तम को
खोल देता ज्ञान चक्षु !!
विश्वमानवता के कल्याण लालसा
तेरे द्वारा ही पूरित हो
जग के कण कण में जब
. ज्ञान का प्रकाश अनुरंजित हो !!
रंजना वर्मा
आशियाना नगर
पटना
Tintin Titanium App | iTanium Arts
ReplyDeleteTintin titanium shift knob Titanium titanium cup app, a cutting edge gaming app, provides players with unlimited options of cutting titanium nail edge games. Enjoy babyliss pro titanium flat iron our exclusive titanium quartz meaning
xg272 allstarmixlab,champion striukes,all star fastpitch,arkkcopenhagensale,dcshoesberlin,championchile,arkk copenhagen cipő,new balance juoksukengät,lotto joggingbroek heren jm228
ReplyDelete