Followers

Monday 9 January 2023

विषय- आज के युवा

युवा वर्ग किसी भी देश के सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ होते है। ये देश के एक संगठनात्मक ढाँचा है। इनके कंधे पर देश का विकाश और भविष्य की जिम्मेदारी होती है। 

आज के युवा के सोच बहुत ही स्पष्ट है।वो आशावादी  हैं।  उनका ज़िन्दगी को देखने का दृष्टिकोण बहुत उच्चतर हुआ है। किसी भी देश के यु़वा -वर्ग की संख्या और उनके ओज और सोच से उस देश की प्रगति और उन्नति  प्रभावित होता है।

 आज के युवा अपनी मेहनत सेअपनी मुकाम हासिल कर रहे हैं। विगत कुछ वर्षो से उनकी दृष्टिकोण व्यापक रुप से दृष्टिगोचर हो रही है, चाहे वो क्षेत्र उनका प्राईवेट कम्पनी  का नौकरी हो, सरकारी नौकरी  हो या रक्षा क्षेत्र या किसी भी क्षेत्र में  वो पूरी दमखम से अपनी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य और संकल्प निभाते अपनी भागदारी दिखाते है। 

आज के युवा बहुत ही खुले बिचारों और अपनी बात स्पस्ट रुप से रखने में कतराते नहीं  हैं। किसी भी देश का भविष्य युवा वर्ग पर निर्भर करता है । देश में  युवा की संख्या कितनी है उसकी सोच कैसी है उनका किसी भी चीज को देखने का विजन कैसा है क्योंकि आगे चलकर उनके ही कन्धों पर देश का वर्तमान और भविष्य की बागडोर होनी है। 

आज के युवा इस डिजिटल संसार में  इन्टरनेट की दुनिया  में अपने दमखम से अपनी तकदीर को निखार रहे हैं।युवा जानते हैं  कि किसी भी काम के प्रति उनकी मेहनत ईमानदारी और सत्य निष्ठा से किया गया काम ही उन्हें सफलताओं की बुलन्दियों पर ले जायेगा। आज के युवा समझ गए  हैं कि सौर्ट -कट जैसे चीजे उन्हें वो नहीं  दिला सकती है जो वो पूरी मेहनत से सही दिशा और दशा में  उचित समय देकर पा सकते हैं। 

आज के युवा अपने सपनो को पूरा करने के साथ अपने देश अपने परिवार अपने संस्कार को बखूबी समझ कर हर कदम उठाते हैं। अपने फैसले लेने में  आज के युवा काफी सक्षम हैं। आज के युवा वर्ग  का कहने सुनने की शक्ति पहले से बेहतर है। अपनी बुनियादी बात रखने और किसी के नये विजन को सूनने समझने में वो पीछे नहीं  हैं। युवा वर्ग को आज सफलता असफलता डराती नहीं है। क्योंकि वो जानते हैं  कि उनके चारों और अपार संमभवनाओं का अवसर  है। अपनी स्कील के दमखम पर आज के युवा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।

 कुछ युवा वर्ग जो राह से भटक गए हैं। जरूरत है उन्हें धैर्य के साथ सही मार्गदर्शक की जो उन्हें उच्चतर ज्ञान देकर प्रशस्ति के मार्ग पर प्रशस्थ कर सके।  

युवा वर्ग  की सोच संकल्प सहनशक्ति पर देश की प्रगति और भविष्य निर्भर करता है। हम खुश हैं कि हमारे युवा अपने प्रगति के साथ साथ देश के लिए निःसंकोच कुछ करने को तैयार हैं। 

रंजना वर्मा
आशियाना नगर 
पटना








No comments:

Post a Comment