Followers
Tuesday, 10 May 2016
Thursday, 28 August 2014
मैं तो रंग गई पिया के रंग !!!
बूँद बूँद बारिश के गिरते जितने
तेरे यादों में मेरी आंखों से अश्रु बहते उतने
इन बूदों को अपनी आंखों में भर लूँ
तेरे सपनों में जरा खो लूँ
बूँद बूँद !!
जरा ठहर ठहर
पिया आज आए घर
देख लूँ पहले नजर भर
आज ख़ुशी से नाच रहा
मेरा मन
मिलकर वन मयूर के संग
सावन के इस मौसम में
मैं तो भीग गई पिया के संग
बूंदों से तन मेरा रंग दे
मन मेरा रंग दे
रंग दे दिन और रात
तेरे प्यार के इस मौसम में
मैं तो रंग गई पिया के रंग !!!
Ranjana verma
Tuesday, 17 June 2014
पिता
माँ धरा तो आकाश है पिता
व्योम-धरा पर संसार है पिता ।
नभ से भी ऊँचा प्यार है तेरा
सागर सा गंभीर मुस्कान है तेरा ।
माँ ने दिया यहाँ जनम हमें
तुमने सिखाई जीने की कला
जीवन ऊर्जा हम तुमसे पाते
हर मुश्किल में मार्ग दिखाते।
दुःख की साया पड़े न हम पर
तुम नीलकंठ बन दुःख पी जाते ।
अपनी शांत ओज आवाजों से
नियंत्रित करते जीवन तुम ।
जीवन की इस आपाधापी में
अडिग रहते हिमालय सा तुम ।
मेरे जीवन के ड़ोर हो तुम
खुशियों के हर छोर हो तुम ।
Ranjana Verma
Monday, 17 March 2014
आओ होली में
हमसब रंगों में रंग जाए
रहें न कोई भिन्नता हममें
सतरंगी रंगों में हम सब
एक रंग के हो जाएँ.........
तन को अपने रंगों में भीग जाने दें
मन का मैल रंगों में बह जाने दें
अपने को और परिष्कृत हो जाने दें
होली का लाल रंग चुनरी
में आज लग जाने दें
अपने प्रेम को और भी
प्रगाढ़ हो जाने दें ........
रंग गुलाल अबीर उड़कर
आसमां में छा जाते हैं
हम भी क्यों नहीं अपनी
ईर्ष्या द्वैष वैमनस्य भुलाकर
थोड़ा उपर उठ जाते हैं ........
होलिका दहन में अपनी
नफरत ईर्ष्या गलतियों को
पवित्र समिधा में जला दें
प्रेम प्यार से सिंचित दीया
इस दुनिया में फैला दें.......... (आप सब को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं )
Ranjana Verma
Sunday, 9 March 2014
मुझको मिल सके पहचान कोई
जीने का नया आयाम कोई
मेरे आस्तिव का हो नाम कोई
जीना हो मेरे लिए आसान कहीं
पथरीली डगर पे दे साथ कोई
हमसफ़र बन कर चले साथ मेरे
होठों पर मीठी मुस्कान मिले
दिल में मेरे भी अरमान खिले
तार तार न हो कहीं जात मेरी
दिल पर न हो असंख्य वार कई
बंधनों में न जकड़े जंजीर कहीं
पावों में न बांधे कोई घुँघुरू कभी
छूना है मुझे यहाँ ऊंचाई कई
फलकों पे लिखना है इतिहास नई
Ranjana Verma
Monday, 20 January 2014
आजाद भारत का सपना ...... !!!
हमने देखा था एक सपना
आजाद भारत हो जब अपना
चारों और फैले आजादी का उत्सव
देश का हर कोना हो महोत्सव
खुशहाली की सीढियाँ चढ़ें हम
गरीबी न फटके पास हमारी
धन्य -धान से भरपूर हो भारत
आजादी का जश्न मनायें हम
प्रगति की सीडियां चडते जायें
उन्नति हमारी हो चारों दिशायें
कोई न अशिक्षित रहे यहाँ पर
ज्ञान विज्ञान सभी का हो विकास
भरा रहें अनाजों से खलियान हमारा
विद्या धन धान्य से भरा भारत मेरा
बापू ने देखा था एक सपना
रामराज जैसा हो देश अपना
आजादी की किरणे तो निकली लेकिन
अटक गयी बड़े- बड़े अट्टालिकाओं में
हर तबके तक आजादी नहीं पहुँची
आधी आजादी हुई हमारी
जब तक इस सरजमीं पर
अंतिम आदमी तक को नहीं मिलता
रोटी कपडा और मकान
तब तक हमारी स्वतंत्रता
झूठी है बईमानी है
चलो आज हम सब देशवासी
देश के प्रति अपने फ़र्ज़ को करे पूरा
अपने कर्तव्य का करे ईमानदार कोशिश
सबको मिले जीने का बराबर सम्मान
पूरा करे हम आजाद भारत का सपना
Ranjana Verma
Subscribe to:
Posts (Atom)



.jpg)