![]() |
Followers
Tuesday, 23 January 2024
Saturday, 23 December 2023
ह्रदय के अंतस में बहते रहे
Thursday, 31 August 2023
यशोधरा
यशोधरा
आँख खुली तो सेज सूने
सुने थी महलों के कोने।
शेष रह गयी मैं यहाँ जीने।
नयनों से निर्झर बह निकले
पाकर खुद को यहाँ अकेले।
ये कैसा विश्वास छला था
मेरा जीवन व्यर्थ हो चला था।
तुझ संग ही बांधी थी
मैं अपने जीवन की डोर।
निकल गए तुम मेरे
सारे सपनों को यूं तोड़।
बुद्ध बन तुम दुनिया को जीते
मैं नहीं होती राहों के रोड़े।
मैं भी बुझाती ज्ञान पिपासा
मैं भी साथ तेरे चल देती।
क्या तेरा कोई कर्तव्य् नहीं था
ये कैसा तेरा जीवन मोक्ष
माफ़ तुझे न कर पाऊंगी
ये कलंक इतिहास लिखेगा।
तेरे नाम के साथ ही हमेशा
मेरा भी अब नाम जुड़ेगा।
Saturday, 26 August 2023
हमारा चांद .....🙏🙏🇮🇳🇮🇳
Monday, 9 January 2023
विषय- आज के युवा
युवा वर्ग किसी भी देश के सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तम्भ होते है। ये देश के एक संगठनात्मक ढाँचा है। इनके कंधे पर देश का विकाश और भविष्य की जिम्मेदारी होती है।
आज के युवा के सोच बहुत ही स्पष्ट है।वो आशावादी हैं। उनका ज़िन्दगी को देखने का दृष्टिकोण बहुत उच्चतर हुआ है। किसी भी देश के यु़वा -वर्ग की संख्या और उनके ओज और सोच से उस देश की प्रगति और उन्नति प्रभावित होता है।
आज के युवा अपनी मेहनत सेअपनी मुकाम हासिल कर रहे हैं। विगत कुछ वर्षो से उनकी दृष्टिकोण व्यापक रुप से दृष्टिगोचर हो रही है, चाहे वो क्षेत्र उनका प्राईवेट कम्पनी का नौकरी हो, सरकारी नौकरी हो या रक्षा क्षेत्र या किसी भी क्षेत्र में वो पूरी दमखम से अपनी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कर्तव्य और संकल्प निभाते अपनी भागदारी दिखाते है।
आज के युवा बहुत ही खुले बिचारों और अपनी बात स्पस्ट रुप से रखने में कतराते नहीं हैं। किसी भी देश का भविष्य युवा वर्ग पर निर्भर करता है । देश में युवा की संख्या कितनी है उसकी सोच कैसी है उनका किसी भी चीज को देखने का विजन कैसा है क्योंकि आगे चलकर उनके ही कन्धों पर देश का वर्तमान और भविष्य की बागडोर होनी है।
आज के युवा इस डिजिटल संसार में इन्टरनेट की दुनिया में अपने दमखम से अपनी तकदीर को निखार रहे हैं।युवा जानते हैं कि किसी भी काम के प्रति उनकी मेहनत ईमानदारी और सत्य निष्ठा से किया गया काम ही उन्हें सफलताओं की बुलन्दियों पर ले जायेगा। आज के युवा समझ गए हैं कि सौर्ट -कट जैसे चीजे उन्हें वो नहीं दिला सकती है जो वो पूरी मेहनत से सही दिशा और दशा में उचित समय देकर पा सकते हैं।
आज के युवा अपने सपनो को पूरा करने के साथ अपने देश अपने परिवार अपने संस्कार को बखूबी समझ कर हर कदम उठाते हैं। अपने फैसले लेने में आज के युवा काफी सक्षम हैं। आज के युवा वर्ग का कहने सुनने की शक्ति पहले से बेहतर है। अपनी बुनियादी बात रखने और किसी के नये विजन को सूनने समझने में वो पीछे नहीं हैं। युवा वर्ग को आज सफलता असफलता डराती नहीं है। क्योंकि वो जानते हैं कि उनके चारों और अपार संमभवनाओं का अवसर है। अपनी स्कील के दमखम पर आज के युवा हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दिखा रहे हैं।
कुछ युवा वर्ग जो राह से भटक गए हैं। जरूरत है उन्हें धैर्य के साथ सही मार्गदर्शक की जो उन्हें उच्चतर ज्ञान देकर प्रशस्ति के मार्ग पर प्रशस्थ कर सके।
युवा वर्ग की सोच संकल्प सहनशक्ति पर देश की प्रगति और भविष्य निर्भर करता है। हम खुश हैं कि हमारे युवा अपने प्रगति के साथ साथ देश के लिए निःसंकोच कुछ करने को तैयार हैं।
Monday, 7 February 2022
वीणा की तान
गुंजित होता सकल संसार
सृष्टि के कण कण में विचरित हो
Thursday, 2 September 2021
मैं दीपशिखा सी जलती रहूं
हे देव !! तेरे चरणों में
आंसुओं का है तेल
जल जल गिरते हैं
मेरे मन पीड़ा के मैल
हे देव !! तेरे चरणों में
नयनों के नीर से
Monday, 16 April 2018
मेरी भावना के स्रोत हैं सूखे
अक्षर अक्षर घायल है
जल रही है मेरी कविता
निः शब्द पढ़े शब्दों से
मैं कैसे गढ़ लूं
एक नयी कविता
प्रिय मैं कैसे गाऊँ प्रेम कविता
दुःख घनेरी दहका है मन
जल रहा है कोमल तन
मां बहनों की इज्जत खतरे में है
लुटे हुए अस्मत पर
मैं कैसे ग़ढ लूं
एक नयी कविता
प्रिय मैं कैसे गाऊँ प्रेम कविता
Ranjana verma
Wednesday, 25 January 2017
हे मां !! ये जीवन तुम पर अर्पण !!
हे मां !! ये जीवन तुम पर अर्पण !!
ये तन तुम्हे समर्पण
टूटे न कभी विश्वास तुझसे
छुटे न कभी राष्ट्रध्वज हाथ से
चुके न कभी ये तन तेरी सेवा से
दे दू जान हँसकर तुम पर
हे मां !! ये जीवन तुम पर अर्पण
पूजा की थाली में लाई हूं
तेरे लिए दीप सजा कर
अपनी प्राणों की बाती जलाकर
कर रही हर सांस -सांस तुझको अभिनंदन
हे मां !! ये जीवन तुम पर अर्पण !!
Ranjana Verma
Monday, 7 November 2016
मैं कर जोडे
विनती करूँ
लिए अर्घ्य की धार
निर्जला जल में खड़ी
करूँ प्रणाम तुम्हें बारम्बार
हे सूर्यदेव ! जग के प्राणाधार !!
दीर्घायु हो संतान
और झिलमिलाता रहे
मांग का सिंदूर
मांग रही आशीर्वाद
विश्व -शांति का और
भरा रहे अन्न -धन से घर- द्वार
करूँ प्रणाम तुम्हें बारम्बार
हे सूर्यदेव ! जग के प्राणाधार !!
Ranjana Verma
Wednesday, 22 June 2016
Thursday, 28 August 2014
मैं तो रंग गई पिया के रंग !!!
बूँद बूँद बारिश के गिरते जितने
तेरे यादों में मेरी आंखों से अश्रु बहते उतने
इन बूदों को अपनी आंखों में भर लूँ
तेरे सपनों में जरा खो लूँ
बूँद बूँद !!
जरा ठहर ठहर
पिया आज आए घर
देख लूँ पहले नजर भर
आज ख़ुशी से नाच रहा
मेरा मन
मिलकर वन मयूर के संग
सावन के इस मौसम में
मैं तो भीग गई पिया के संग
बूंदों से तन मेरा रंग दे
मन मेरा रंग दे
रंग दे दिन और रात
तेरे प्यार के इस मौसम में
मैं तो रंग गई पिया के रंग !!!
Ranjana verma












