Followers

Thursday 23 May 2013

देश की आवाज बन सकते हैं हम...............


 अगर हम अपनी शक्ति को पहचाने  
 तो दुनिया बदल सकते हैं हम 

                            ये देश की तस्वीर क्या है 
                            तक़दीर बदल सकते हैं हम 

ये नफरत ईर्ष्या  द्वेष सबको 
जड़ से ख़त्म कर सकते हैं हम 

                              चले न यहाँ किसी की गुंडागर्दी 
                              दहशत ख़त्म कर सकते हैं हम 

करे न बात कोई साम्प्रदायिकता की 
एकता समानता ला सकते हैं हम 

                                दिल की दूरियाँ क्या चीज है 
                                बॉर्डर मिटा सकते हैं हम 

हम सब भारतीय हैं भारतीय हैं 
ये नारा बुलंद कर सकते हम 

                                देश की अखंडता एकता को 
                                सुरक्षित रख सकते हैं हम 

हमारे गौरबशाली भारत को फिर से 
सोने की चिड़ियाँ बना सकते हैं हम 

                                 हम सब एक है हम सब एक है  
                                 देश की आवाज बन सकते हैं  हम..............


                                                                             Ranjana Verma 




33 comments:

  1. अपनी शक्ति को पहचानना बहुत ही जरूरी है तभी हम देश के लिए कुछ कर सकते है,बहुत ही सार्थक प्रस्तुति.

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  2. Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  3. एकता भाव पर सुन्‍दर प्रस्‍तुति।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  4. बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति . .आभार . बस यही कल्पना
    हर पुरुष मन की .
    साथ ही जानिए संपत्ति के अधिकार का इतिहास संपत्ति का अधिकार -3महिलाओं के लिए अनोखी शुरुआत आज ही जुड़ेंWOMAN ABOUT MAN

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  5. बिल्कुल सहमत हूं,
    अच्छी रचना और बेहतर संदेश


    मेरे TV स्टेशन ब्लाग पर देखें । मीडिया सरकार के खिलाफ हल्ला बोल !
    http://tvstationlive.blogspot.in/2013/05/blog-post_22.html?showComment=1369302547005#c4231955265852032842

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  6. अगर ऐसा जब्‍बा देश के प्रत्‍येक नागरिक में हो तो निश्‍चय ही देश को बदला जा सकता है
    हिन्‍दी तकनीकी क्षेत्र जादूई जानकारियॉ प्राप्‍त करने के लिये एक बार अवश्‍य पधारें और टिप्‍पणी के रूप में मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ साथ पर अनुसरण कर अनुग्रहित करें MY BIG GUIDE

    नई पोस्‍ट अपनी इन्‍टरनेट स्‍पीड को कीजिये 100 गुना गूगल फाइबर से

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल सही हम सबों में एकता आ जाय तो देश तो बदल ही सकता हैं..

      Delete
  7. जोश एवँ ओज से परिपूर्ण बहुत ही सार्थक प्रस्तुति ! ऐसे ही सशक्त आह्वान की ज़रूरत है इस समय जो झकझोर कर क्रान्ति ला दे ! शुभकामनायें !

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे पोस्ट में कमेंट्स देने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  8. बुलंदी का यह नारा ... हर जबान पे आ सकता है बिल्‍कुल सही कहा ...
    बहुत ही बढिया

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  9. था असंभव शब्द ना, नेपोलियन के कोश में
    गर तराशें खुद को,बन सकते हैं बोनापार्ट हम

    ReplyDelete
  10. था असंभव शब्द ना, नेपोलियन के कोश में
    गर तराशें खुद को,बन सकते हैं बोनापार्ट हम

    ReplyDelete
    Replies
    1. बिल्कुल सही बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  11. हमारे गौरबशाली भारत को फिर से
    सोने की चिड़ियाँ बना सकते हैं हम .....अनुपम भाव लिए सुन्दर प्रस्तुति..

    ReplyDelete
    Replies
    1. मेरे पोस्ट में कमेंट्स देने औरअपना बहुमूल्य समय देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  12. Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  13. उम्दा .... सार्थक रचना.... बधाई !

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया!!

      Delete
  14. आपने लिखा....हमने पढ़ा
    और लोग भी पढ़ें;
    इसलिए कल 26/05/2013 को आपकी पोस्ट का लिंक होगा http://nayi-purani-halchal.blogspot.in पर
    आप भी देख लीजिएगा एक नज़र ....
    धन्यवाद!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद...

      Delete
  15. ये देशभक्ति का जज्वात सभी में जागे और हमारा देश एक बार फिर सोने की चिड़िया कहलाये.

    ReplyDelete

  16. हम सब एक है हम सब एक है
    देश की आवाज बन सकते हैं हम.....--
    देश के प्रति सार्थक सोच को व्यक्त करती रचना
    बहुत सुंदर
    बधाई

    ReplyDelete
  17. हम सब भारतीय हैं भारतीय हैं
    ये नारा बुलंद कर सकते हम

    देश की अखंडता एकता को
    सुरक्षित रख सकते हैं हम ..

    सहमत हूं आपकी बात से ... सब कुछ अपने ऊपर निर्भर करता है .. हम कहां और देश को कहां ले जाना चाहते हैं ... सुन्दर रचना ...

    ReplyDelete
  18. सच है ...
    शुभकामनायें इस आवाज़ को !

    ReplyDelete